एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैश नहीं मिलने से लगाया जाम

अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कैश नहीं मिलने से लगाया जाम
विज्ञापन

Next Article

थानीय एसबीआई शाखा में कैश न होने पर खाता धारकों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। खाताधारकों ने गाजीपुर-मऊ राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद खाताधारकों का गुस्सा शांत हुआ।सुबह करीब दस बजे खाताधारक बैंक से कैश लेने पहुंचे तो पता चला की बैंक में कैश नहीं है। इस बात की जानकारी बैंक के अन्य खाताधारकों को होते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गाजीपुर-मऊ राजमार्ग को जाम कर बैंक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने लगे। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बैंक कर्मियों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने खाताधारकों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। दोपहर दो बजे के बाद मुख्यालय से पहुंचे कैश के बाद कैश उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें