गोंडा। डीएम ने गुरुवार को तरबगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान दुर्गागंज की प्रधान के घर में पांच ड्रम मिट्टी का तेल मिला। डीएम ने प्रधान पति को गिरफ्तार करने के निर्देश्ा दिए।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि तरबगंज क्षेत्र में बालू खनन के लिए दुर्गागंज गांव में पट्टा दिया गया है। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान कई एकड़ में अवैध बालू खनन होता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि 200 से 300 ट्रक-ट्रॉली बालू प्रतिदिन रात में यहां से निकाली जाती है। बाद में डीएम ने दुर्गागंज की प्रधान रानी देवी के प्रतिनिधि और उनके पति राधेश्याम के घर पर छापा मारा। राधेश्याम मौके पर नहीं मिला। घर पर पांच ड्रम मिट्टी का तेल बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान के घर से तेल बांटा जाता है, जबकि कोटेदार की दुकान कहीं और है। डीएम ने कोटेदार व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया तथा थानाध्यक्ष नवाबगंज को निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम तरबगंज को 24 जनवरी को क्षेत्र में कैंप करने का निर्देश दिया।