एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छज्जा ढहा, दो की मौत

Gonda Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उमरीबेगमगंज/गोंडा। घर में दिखे सांप को भगाने के लिए सोमवार रात किशोरी और युवक निर्माणाधीन घर के छज्जे पर चढ़ गए। इस बीच छज्जा ढह गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के चंगेरी गांव के दुनियापुरवा निवासी जालिम सिंह ने बताया कि पड़ोसी रामगोपाल सिंह के निर्माणाधीन घर में सोमवार देर शाम एक सांप दिखा था। रामगोपाल की बेटी रंजना (17) और जालिम का बेटा सिब्बू (20) निर्माणाधीन घर के छज्जे पर चढ़कर लाठी से सांप को भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच छज्जा ढह गया। इससे नीचे खड़े रामगोपाल (50) और सीतापती (50) पत्नी रामसूरत पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रामगोपाल के पिता कन्हैयाबक्स सिंह (70), रीता सिंह (48) पत्नी रामगोपाल, रंजना और सिब्बू घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में कन्हैयाबक्स सिंह व रीता सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें