एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चे की हत्या

अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 12 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

रेहराबाजार थाना क्षेत्र के अधीनपुर गांव के पास गुरुवार को सुबह एक मासूम का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। बुधवार की रात यह मासूम पड़ोस में आई बारात देखने गया था। बच्चे की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया गया था। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अधीनपुर गांव निवासी मुख्तार आलम ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात उनके पड़ोसी नईम अंसारी की लड़की की शादी थी। बारात गांव में आई थी। मुख्तार आलम का बेटा नूर आलम (7) भी बारात देखने गया था।

मुख्तार ने बताया कि देर रात तक जब नूर आलम घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात भर खोजबीन के बाद भी नूर आलम का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह लोगों ने मुख्तार आलम के घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों के पास कौओं को मंडराते देखा।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने वहां जाकर देखा तो झाड़ी में नूर आलम का शव पड़ा था। उसका एक हाथ टूटा हुआ था तथा उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। मुख्तार आलम ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

नूर आलम की हत्या किसने तथा क्यों की, इस बात का जवाब मुख्तार आलम नहीं दे पाए। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार इकरार अहमद ने बताया कि मुख्तार आलम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें