एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझ रही दो लाख आबादी

अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

जिले में तीन माह से ट्रांसफार्मर का अकाल पड़ा है। शासन को कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के अफसर परेशान हैं। 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का शासकीय फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है। विभागीय आंकड़ों में जिले के 250 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इससे 30 राजकीय नलकूपों का संचालन भी ठप है। ट्रांसफार्मर खराबी के चलते जिले की दो लाख आबादी अंधेरे में रात काटने को मजबूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन मोतीलाल ने शनिवार को बताया कि जिले में तीन माह से करीब 250 ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के चलते फूंक चुके हैं। 30 राजकीय नलकूपों का संचालन भी तीन माह से नहीं हो पा रहा है।

सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। नए ट्रांसफार्मरों की डिमांड के लिए शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा गया मगर तीन माह के अंदर एक भी ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका। इसके चलते इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते जिले के करीब दो लाख लोग प्रभावित हैं। पावर कॉर्पोरेशन दफ्तर में रोजाना कई लोग पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत करते हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह मोनू, सौरभ रतन पांडेय, दीपक, संजय आदि ने प्रदेश की सपा सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। कहा कि, 24 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के झूठे वादे के खिलाफ जनता आंदोलन करेगी। 

उतरौला तहसील के बजाज चीनी मिल इटईमैदा विद्युत उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भर गया है। ऐसे में इस विद्युत उपकेंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। डीएम प्रीति शुक्ला के हस्तक्षेप पर बीते दिन उतरौला तहसील को बलरामपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई की जा रही है।

लोड बढ़ने के चलते भारी विद्युत कटौती भी हो रही है। लोगों को ट्रिपिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। उतरौला तहसील क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र समस्या से निजात नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन मोतीलाल ने बताया कि इटईमैदा विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें