एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीआरडी में पीजी की अब 54 सीटें हुईं

Gorakhpur Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी में पीजी की अब 54 सीटों को स्वीकृति मिल गई है। शासन के हस्तक्षेप के बाद गैर मान्यता वाले 20 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति मिल मिल गई है। पीजी की सीटें कम होने से बीआरडी का बड़ा झटका लगा था।
बीआरडी में पीजी की गैर मान्यता वाली 20 सीटों पर एमसीआई ने प्रवेश लेने पर जून में रोक लगा दी थी। इससे पीजी की सीटें घट कर बीआरडी में मात्र 34 रह गई थीं। गैर मान्यता वाली सीटों पर प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद से ही पीजी की सीटों को बढ़ाए जाने की कवायद की जा रही थी। छात्रों द्वारा भी पीजी की सीट बढ़ाए जाने की मांग उठाई जा रही थी। इसको देखते हुए शासन की ओर से सीट बढ़ाने की पहल की गई। शासन की पहल पर एमसीआई ने गैर मान्यता वाली 20 सीटों पर प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा ली है। बढ़ाई हुई सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. केपी कुशवाहा ने कहा कि शासन की पहल पर कुछ शर्तों पर गैर मान्यता वाली सीटों पर एडमिशन की स्वीकृति मिल गई है। बीआडी में पीजी की बढ़ी हुई कुल 54 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें