बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की ओर से बार-बेंच क्रिकेट प्रतियोगिता लीग-2017 के तहत पहले दिन दस मैचे खेले गए। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ मैच, फाइटर इलेवन बनाम स्टार इलेवन के बीच खेला गया, आठ ओवर के इस मैच में फाइटर इलेवन ने 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम 58 रन बना करके ऑल आउट हो गई। इसी तरह पीपी लॉयर्स बनाम आरपीएस के बीच खेले गए मैच में आरपीएस विजयी हुआ, जिसमें अभिजीत ने 52 रनों की पारी खेली। तीसरा मैच न्यू यंगर्स बनाम भ्रष्टाचार एकादश के मध्य हुआ, जिसमे न्यू यंगर्स की टीम विजयी हुई। इसके अलावा चौथे मैच में प्रगतिशील विजयी हुआ, यह मैच प्रगतिशील बनाम लॉयर्स इलेवन के बीच खेला गया।
पांचवां मैच अशोका वारियर्स बनाम ड्रीम इंटरनेशनल के बीच खेला गया, जिसमें अशोक वरियर्स विजयी हुआ। जबकि छठवां मैच वीरेंद्र बहादुर खरे बनाम एडवोकेट इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें एडवोकेट इलेवन को विजयी घोषित किया गया। वहीं, फाइटर इलेवन बनाम आल स्टार के बीच खेले गए सातवें मैच में ऑल स्टार की टीम विजयी हुई। इस टीम के संजय चौबे ने शानदार 44 रन की पारी खेली। आठवां मैच आरपीएस बनाम ग्रेट ग्रीन के मध्य हुआ, जिसमें ग्रेट ग्रीन विजयी हुआ। वेदभूषण ने 65 रन की पारी खेली। वहीं, प्रगतिशील बनाम न्यू यंगर्स बीच हुए नौवें मैच में न्यू यंगर्स की टीम विजयी हुई।
दसवां मैच अशोक वारियर्स बनाम एडवोकेट इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें अशोक वारियर्स विजयी हुआ। सौरभ त्रिपाठी ने 54 रन बनाए। इससे पहले लीग का शुभारंभ उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुधीर कुमार अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर जिला जज उमेश कुमार, बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय, मंत्री प्रियानंद सिंह, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, अशोक नारायन धर दुबे, हरिश्चंद्र मिश्र, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री भानु प्रताप पांडेय, कमलेश सिंह, अनूप कुमार मिश्रा, केशरीनंदन राय, संजय पति त्रिपाठी, अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, सत्येंद्र श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, नित्यानंद सिंह आदि मौजूद रहे।