एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ध्वस्त मार्ग पर गांव के लोगों ने चलना छोड़ा

Hamirpur Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कसबे से देवगांव रोड जर्जर होने के चलते इस पर लोगों ने जाना ही छोड़ दिया है। यहां आने जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी ध्वस्त सड़क को छोड़कर कुछेछा से देवगांव आते हैं। इस जर्जर सड़क पर चलने से आए दिन छात्र चुटहिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे से देवगांव की दूरी मात्र 6 किमी है। बीते दो वर्ष पूर्व इस सड़क को लोनिवि ने मरम्मत की थी। मरम्मत के 6 महीने बाद ही सड़क टूटना शुरू हो गई। आज यह सड़क चलने लायक नहीं बची है। इस रोड पर चलने वाले तांगा चालकों ने आना जाना बंद कर दिया है। रोजी रोटी के लिए कुछेछा और हमीरपुर से सवारियां भरकर ले जाने लगे है। इसी तरह खराब सड़क के चलते इस क्षेत्र के पत्यौरा, बड़ागांव, जलाला, गहतौली, भमौंरा, देवगांव सहित अन्य गांव के लोगों को कसबे में आने के लिए सुबह ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है या फिर अधिक किराया देकर टेंपो से आना जाना पड़ रहा है। उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट आने पर सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें