राठ(हमीरपुर)। बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के लिए पावर कारपोरेशन ने शिविर लगाकर विद्युत संयोजन का लोड बढ़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। एसडीओ प्रवेश कुमार गौतम और जेई भूपसिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक एपी मिश्र के आदेश पर 26 जनवरी से उपभोक्ताओं के विद्युत लोड बढ़ाने का अभियान शुरू किया, जो 10 फरवरी तक चलेगा। रामलीला मैदान में लगे शिविर में उपभोक्ता विद्युत उपकरणों का भार की जानकारी देकर अपना लोड बढ़वा लें। 10 फरवरी के बाद अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के घरों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अधिक लोड मिलने पर कार्रवाई होगी।