हमीरपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल व प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 5 किमी पुरूष वर्ग की दौड में सुरेंद्र व 3 किमी महिला वर्ग दौड़ में वंदना प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित 5 किमी की क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ डीएम बी चंद्रकला ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष वर्ग 5 किमी की दौड़ में सुरेंद्र कुमार प्रथम व महेश द्वितीय तथा बालिका वर्ग 3 किमी दौड़ में वंदना प्रथम व पुष्पा द्वितीय रही। जिला स्तरीय ओपन पुरूष एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में मनेश्वर प्रथम, 200 मीटर में मनूज सचान ने प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मनेश्वर प्रथम, 800 मीटर की दौड़ में कुलदीप प्रथम, 1500 मीटर की दौड़ में संतोष प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनूज सचान ने प्रथम व दृगपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर की दौड़ में सुधा ने प्रथम, 400 मीटर में विमलेश प्रथम, 800 मीटर में वंदना प्रथम, 1500 मीटर में आरती श्रीवास प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में स्वीटी बाजपेई ने प्रथम व काजल वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में 40 किग्रा में आदित्य सिंह मेरापुर, 45 किग्रा में कुलदीप मेरापुर, 50 किग्रा में गुरू प्रसाद, 55 किग्रा में हरीशंकर मेरापुर, 60 किग्रा में भूरा यादव बिवांर, 65 किग्रा में शिवकुमार भौली विजेता रहे। फुटबाल मैच में साधना क्लब विजेता रही। जबकि खो खो प्रतियोगिता में स्टेडियम हमीरपुर विजेता रही। निर्णायक की भूमिका में धमेंद्र दीक्षित, एमएम चौबे, रामऔतार, परितोष दीक्षित, नीरज ने निभाई। इस मौके पर अनवर मिर्जा, आनंद मिश्रा, जितेंद्र सचान आदि लोग उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।