एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बकाया धनराशि समायोजित न हुई तो अनशन

Hamirpur Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हमीरपुर। डाक अधीक्षक ,बांदा की मनमानी से डाकघर के अभिकर्ता परेशान हैं। गुरूवार को अभिकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में बकाया धनराशि का समायोजन न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर के बचत अभिकर्ताओं ने बताया बांदा मंडल के अधीक्षक एसआर पाल के लापरवाही व मनमाने रवैये से ग्राहकाें व अभिकर्ताओं को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बताया नौ जून को प्रधान डाकघर में सीबीएस सिस्टम लगाया गया था। मगर अधिकारियों की मनमानी से यह सुविधा ग्राहकाें व अभिकर्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही है। हजारों खातों में साफ्टवेयर (फिनेकल) में बकाया का अंतर है। इसे दुरूस्त करने के लिए डाक निदेशालय आदेश दे चुका है। लेकिन तीन माह बाद भी खातों को दुरूस्त नही किया गया। अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया बांदा डाकघर मेें इस काम में मनमानी की जा रही है। बताया दो बार डाक अधीक्षक, बांदा को ज्ञापन भी दिया मगर सिर्फ आश्वासन ही मिला। अभिकर्ताओं ने बताया कानपुर परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज को 24 जुलाई को मुख्यालय आने पर समस्या बताई गई थी। जून 2014 में महिला अभिकर्ताओं का विभिन्न रिफ रेंस नंबर की लाटों का धन पोस्टमास्टर हमीरपुर केखाते में जमा
किया गया। जबकि यह धन आरडी खाते में जमा होना चाहिए। नौ जून से अब तक कोई नया खाता, आरडी, एसबी, एनएससी, एमआईएस व टीडी आदि नही खुले है। बचत अभिकर्ताओं ने एक सप्ताह में बकाया धनराशि का समायोजन न होने पर आमरण अनशन करने के साथ न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देते समय ममता रानी, नीता नामदेव, नीलकमल, राधारानी साहू, ज्योति, सुनील पाठक, पुष्पादेवी, मुकेश द्विवेदी व राकेश पाठक आदि अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें