एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टीहरा में ट्राला पलटने से पांच घायल

Hamirpur Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। टीहरा के पास एक ट्राले के पलटने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल था। सभी को सिविल अस्पताल टौणी देवी में उपचार कराया गया तथा शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक ऊहल गांव के कुछ लोग लेंटर डालने के लिए टीहरा (मंडी) गए हुए थे तथा वीरवार रात को अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान टीहरा के पास ही ट्राला अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। रात को ही 108 एंबुलेंस सुविधा के माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल टौणी देवी पहुंचाया गया। अस्पताल की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार करना शुरू कर दिया। ट्राला चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे, तथा उपचार कराने के बाद घर को लौटे। चार घायलों को रात को ही छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन चालक को शुक्रवार को छुट्टी दी गई। घटना मंडी जिले के सरकाघाट थाना क्षेत्र के तहत हुई है। इसके चलते अवाहदेवी पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सरकाघाट पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। टौणी देवी के खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि घायलों को अस्पताल में लाने के बाद तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई थी। सभी घायलों को छुट्टी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें