एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैली ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड : भाजपा

Hamirpur Updated Sun, 12 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर /टौणी देवी। युवा संकल्प रैली की सफलता देख जिला भाजपा गदगद है। भाजपा ने दावा किया कि रैली में उपस्थित भीड़ ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रैली में उपस्थित जनसमूह ने मोहर लगा दी है कि मिशन रिपीट पूरा होकर रहेगा, और इसमें किसी तरह की कोई शंका नहीं बची है। रैली की सफलता ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है, अब कांग्रेस के पास बौखलाहट में केवल बयानबाजी करने के और कुछ नहीं बचा है।
जिला भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राकेश बबली, उपाध्यक्ष विजय बहल, हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय शर्मा, सुखदेव ठाकुर, भाजयुमो के सुजानपुर मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष सरला डोगरा, टौणी देवी पंचायत समिति की अध्यक्ष अनीता चौहान, टपरे पंचायत के प्रधान मदन लाल, टौणी देवी ग्राम केंद्र अध्यक्ष तिलक राज, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश चौहान, गवारडू पंचायत के प्रधान अनिल काकू, सिकांदर पंचायत के उपप्रधान सतपाल शर्मा, टिक्कर बूहला की प्रधान नीलम कुमारी, बारीं पंचायत के पूर्व प्रधान सरवण चौहान, ऊहल पंचायत के पूर्व उपप्रधान कमल ठाकुर, ककड़ पंचायत के प्रधान दिवेश कुमार, पूर्व प्रधान सुरेंद्र रांगड़ा, सराहकड़ पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि कांगड़ा, मंडी की भाजपा रैलियों के बाद हमीरपुर में भी भाजपा की जोरदार रैली हुई है। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार फिर बनेगी तथा मिशन रिपीट कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें