एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हापुड़ से मुरादाबाद सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हापुड़ से मुरादाबाद सिक्स लेन हाइवे का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़। मुरादाबाद हापुड़ के बीच सिक्स लेन हाइवे निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। कुचेसर रोड चौपला पर अधिकारियों द्वारा विधिवत हाइवे निर्माण कार्य की शुरूआत की गई। करीब 12 सौ करोड़ की कीमत से सौ किलोमीटर निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए तीस माह का लक्ष्य दिया गया है।
दिल्ली मुरादाबाद हाइवे पर वाहनों की अतिरिक्त भार को देखते हुए हापुड़ से मुरादाबाद तक इस हाइवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। हापुड़ से यह हाइवे वर्तमान हाइवे के समानांतर चलेगा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बाईपास के माध्यम से अठसैनी के पास जाकर मेन हाइवे में जाकर मिलेगा। करीब सौ किलोमीटर लंबे इस हाइवे का सिक्सलेन कार्य शुक्रवार को कुचेसर रोड चौपले से शुरू हो गया। इसके निर्माण का ठेका आईआरबी और एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग कंपनी को दिया गया है। कंपनी के अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस बाईपास के बनने के लिए तीस माह का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन इस कार्य को 24 माह यानि दो वर्ष में ही पूरा कर लिया जाएगा। यह बाईपास क्षेत्र में ततारपुर, बाबूगढ़, उपैड़ा, फतेहपुर, कुचेसर चौपाला, सिखेड़ा, खुड़लिया, बक्सर से निकलते हुए अठसैनी में जाकर मिलेगा। इससे आगे इसका चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उद्घाटन के अवसर पर जीएम प्रोजेक्ट हरीश कालरा, मोहर सिंह वर्मा, कपिल भाटी, संदीप मिश्रा, गजेंद्र तोमर, गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें