बीएसए के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन शिक्षक
हापुड़। बीएसए के औचक निरीक्षण में बृहस्पतिवार को गालंद स्थित प्राथमिक विद्यालयों में दो शिक्षामित्र व एक प्रधानाध्यापिका बिना बताए अनुपस्थित मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है, वहीं शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को गांव गालंद के प्राथमिक विद्यालय-1 का औचक निरीक्षण किया। शिक्षामित्र संजय कुमार तोमर अनुपस्थित पाए गए, उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया। प्रधानाध्यापिका सुदेश कुमारी बिना बताए अनुपस्थित मिली, जिनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है।
गालंद के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का निरीक्षण किया गया। इसमें शिक्षामित्र योगेश कुमार अनुपस्थित मिले, उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय इंद्रगढ़ी व प्राथमिक विद्यालय शिवाया के प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया, यहां शिक्षक उपस्थित मिले।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की छापेमार कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।