एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़। निजामपुर कट के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
मेरठ के गांव सिसौली निवासी सुमित (34) हापुड़ नगर में मेरठ रोड स्थित रूद्रा ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह कंपनी के कार्य से बाइक से पिलखुवा जा रहा था। जैसे ही वह निजामपुर कट के पास पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित हवा में कई फिट ऊपर उछलता हुआ दूर जा गिरा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सुमित को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। रोडवेज बस का चालक बस सहित भाग गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि तहरीर के अनुसार मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें