राष्ट्रीय गणित दिवस पर बनाई गणितज्ञ रामानुजन की 52 फिट लंबी प्रतिमा
हापुड़। मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में भौतिक प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने विद्वान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की 52 फिट लंबी व 40 फिट चौड़ी प्रतिमा बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। साथ ही विद्यालय में स्थापित जिले की पहली क्षैतिज सूर्य घड़ी की चौथी वर्षगांठ भी मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार मित्तल ने बताया कि जहां एक ओर शून्य की खोज का श्रेय हमारे महान प्राचीन गणितज्ञ आर्य भट्ट को जाता है। वहीं अनंत संख्या की अवधारणा और उसकी पुष्टि का श्रेय श्रीनिवासन रामानुजन को जाता है।
ब्लैक होल से जुड़ी गणनाओं में जिन संबंधों और सूत्रों को आइंस्टीन ने स्थापित किया था, वो रामानुजन के द्वारा पहले ही स्थापित सूत्रों से पूर्णत: मेल खाती हुई पायी गई। विद्यालय के गणित प्रवक्ता प्रतीक गुप्ता के निर्देशन में करीब 70 बच्चों ने एक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई।
इस दौरान अजय कुमार मित्तल द्वारा बनाई गई रामानुजन की 52 फिट लंबी व 40 फिट चौड़ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शिक्षक व छात्रों ने श्रद्धांजली दी। प्रतिमा को कली, रेत और काले चूर्ण से बनाया गया है। इसमें मोहित, सनी, वैभव, निशांत, हर्षित, अजय, अमन, लवीश का भी विशेष सहयोग रहा।
मौके पर प्रतीक कुमार, रविंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी, कर्मवीर सिंह, निखिल, राहुल, राजकुमार, मोहित, सनी, वैभव, निशांत, हर्षित, अजय, अमन, लवीश, मनीष, मुकुल, मोहित, मानव, जतिन, अंशुल, आकाश, प्रशांत का सहयोग रहा।
बच्चों ने जाना महान गणितज्ञों का इतिहास
हापुड़। किठौर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को भारत के सुप्रसिद्ध गणितज्ञों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने कहा कि गणित विषय को जितनी बार अभ्यास किया जाएगा। उतना ही वो और भी अधिक समझ में आयेगा। हमारे देश के महान गणितज्ञों ने संपूर्ण संसार को लोहा मनवाया है। हमें भी उन्हीं के सिद्धांतों पर चलना होगा।
इस दौरान अनिल त्यागी, पवन सिवाल, गिरीश शर्मा, हरजीत सिंह, रोहित सिंह, गुंजन कौशिक, नेहा शर्मा, अंजलि ने भी बच्चों के मन से गणित के डर को दूर करने का प्रयास किया। छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
गणित दिवस मनाया
हापुड़। नली हुसैनपुर स्थित आदर्श इंटर कालेज में विपनेट क्लब के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने गणितज्ञ रामानुजन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य व विज्ञान संचारक उपकार दत्त शर्मा ने महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के जीवनवृत पर प्रकाश डाला और जीवन में गणित की उपयोगिता को बताया। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने गणित पर आधारित अनेक स्पर्धाओं में प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। राजेंद्र शर्मा, गरीबा सिंह, पंकज, बिजेंद्र, अमित, संजीव, तेजेंद्र, सतीश का सहयोग रहा।
गणित सप्ताह पर प्रतियोगिता आयोजित
पिलखुवा। विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्षय में गणित सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कक्षा एक से लेकर कक्षा बारह तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि गणित सप्ताह के दौरान गणित शिक्षकों शिक्षिकाओं ने गणित पर व्याख्यान दिया, जिसमें गणित के उपयोग महत्ता को स्पष्ट किया। इस सप्ताह में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता और मैथ्स क्विज आकर्षण का क्रेंद रही। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने ग्रोप मेकिंग, टिक टेक टो व डाइस मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। मैथ्य क्विज में कक्षा तीन और कक्षा नौ की जीयुस व कक्षा नौ से कक्षा बारह की एटलस सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश संजीव, वंदना, याचना, दीप्ति, प्रियंका व रुचि आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।