एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दंबगों ने पड़ोसियों को मारपीट कर घायल किया

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दंबगों ने पड़ोसियों को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी गफ्फार ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि उसके घर के सामने रहने वाले परिवार के लोग उससे और उसके परिजनों से रंजिश मानते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर बचाने के लिए पहुंचे उसके भाई सुलेमान को साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें