आग की घटनाओं की रोकथाम को दमकल विभाग चेता
गढ़मुक्तेश्वर। गर्मी के मौसम में होने वाली आग की घटनाओं की रोकथाम को अग्नि शमन विभाग ने नगर के साथ ही ग्रामीण अंचल में कैंप लगाएगा, जिनमें महिलाओं को आग बुझाने के उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नवनियुक्त दमकल केंद्र प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में होने वाली आग की घटनाओं की रोकथाम को नगर समेत ग्रामीण अंचल में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें खास तौर पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि अगर उनके घर में आग लगने की कोई घटना हो जाती है तो उस पर जल्द से जल्द किस तरह प्रभावी ढंग में काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जंगल में भी अक्सर आग लगने की घटना हो जाती हैं, जिनमें गेहूं समेत दूसरी फसल बर्बाद हो जाती हैं। जिनकी रोकथाम के लिए किसानों को भी जागरूक किया जाएगा।