एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलभराव और बिजली समस्या पर भड़के लोग, लगाया जाम

Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जलभराव और बिजली समस्या पर भड़के लोग, लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभा विहार और सरस्वती विहार की कालोनी में तीन फीट भरा पानी
- सांसद और विधायक की उपेक्षा से लोगों का पारा चढ़ा
-लोगों ने लगाए विधायक मुर्दाबाद के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। चार दिन से ठप बिजली आपूर्ति और जलभराव से परेशान लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिर मोहल्ले के बाहर फाटक के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाया तो ढाई घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। वहीं मौके पर पहुंचे ईओ और पावर कारपोरेशन के जेई को लोगों ने घेर लिया।
मोहल्ला प्रभा विहार और सरस्वती विहार में तार टूटने के कारण पिछले चार दिनों से बिजली नहीं है। शुक्रवार को हुई बरसात के बाद मोहल्ले में तीन-तीन फीट पानी हो गया। इसके अलावा फूटी लाइन का पानी भी रेलवे लाइन पार करके इसी मोहल्ले में आने लगा। लगातार बढ़ती जलभराव की समस्या को लेकर मोहल्ले के महिला पुरुष क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती के समक्ष समस्या रखने पहुंचे, लेकिन लोगों का आरोप है कि जन प्रतिनिधि होने के बावजूद इन्होंने लोगों की शिकायत को तवज्जो नहीं दी। उसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। दोयमी फाटक पर पहुंचे लोगों ने बुग्गी, बाइक आदि सड़क पर लगाकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे लोगों ने रास्ता जाम किए रखा। इस दौरान पुलिस लोगों को समझाती रही लेकिन लोग किसी प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। काफी हंगामे के बाद नगर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन व पावर कारपोरेशन के जेई हृदय शंकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शाम तक बिजली सुचारु करने और सोमवार तक जलभराव की समस्या दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


सीएनडीएस के अधिकारियों की लापरवाही करा देगी बवाल -
स्वर्ग आश्रम रोड नाला निर्माण में देरी के मामले में सीएनडीएस के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भले ही हो गई हो, लेकिन इसका डर उनके दिमाग में नहीं है। उनके द्वारा नाले को पानी को बंद कर फूटी लाइन तालाब में डाला जा रहा है जो ओवर फ्लो होकर मोहल्लों में भर रहा है।
एओ देहात महावीर सिंह ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें