नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, आधा दर्जन ट्रेन फिर लेट
हापुड़। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी रहने से यात्रियों में भारी रोष है। मंगलवार को भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को फैजाबाद से पुरानी दिल्ली को जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे 25 मिनट की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। वहीं दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली मुरादाबाद पैसेंजर 1 घंटे 12 मिनट, इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1 घंटे 38 मिनट, पुरानी दिल्ली से बरेली जाने वाली दिल्ली बरेली एक्सप्रेस 15 मिनट, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 1 घंटे 14 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कई ट्रेन देरी से हापुड़ पहुंची। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग स्टेशन पहुंचकर जानकारी करते नजर आए।