एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गंगा भक्तों की भीड़ जुटेगी

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गंगा भक्तों की भीड़ जुटेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु गढ़ गंगा पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर घाटों पर सफाई कराने के साथ ही नेशनल हाइवे को जाम से मुक्त रखने की कवायद जोरों पर चल रही है।
भगवान भास्कर सोमवार को दक्षिणायन से उत्तरायन में प्रवेश करेंगे। इसके उपलक्ष्य में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के एक दर्जन से भी अधिक जनपदों समेत महानगरों के लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित करेंगे। मकर संक्रांति पर लाखों की भीड़ उमड़ेगी, जिसके मद्देनजर पुलिस विभाग नेशनल हाइवे को पूरी तरह जाम मुक्त रखने की कवायद में जुटा हुआ है। मगर, माघ पूर्णिमा पर लगे जाम से कोई सीख लेकर रूट डायवर्जन कराने को कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही होने के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने पर दिल्ली से लखनऊ के बीच सफर करने वालों को जाम के झाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गंगा किनारे सफाई समेत व्यवस्था चाक चौबंद
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्रजघाट तीर्थनगरी में लाखों की भीड़ जुटेगी। जो गंगा में डुबकी लगाकर विभिन्न अनुष्ठान करेंगे। इसके मद्देनजर पालिका स्तर से गंगा किनारे समेत स्नानघाटों में सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। जलस्तर कम होने के बाद भी डूबने की घटनाओं की रोकथाम को गंगा किनारे बैरिकेडिंग कराई गई है। चेयरमैन सोना सिंह और ईओ अमिता वरुण का कहना है कि मकर संक्रांति पर आने वालों की सुविधा के लिए पालिका स्तर से पेयजल, सफाई समेत पथप्रकाश की व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद करा दी गई है।
पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि मकर संक्रांति पर गंगा में डुबकी लगाने वालों की मनोकामना पूरी होने के साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायन में प्रवेश करेंगे। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने पर शीत लहर का प्रकोप कम होने लगेगा, जबकि दिन में बढ़ोतरी और रात के टाइम में कटौती चालू हो जाएगी।
- हाइवे को जाम मुक्त रखने के लिए ये हैं तैयारी
ब्रजघाट रिपोर्टिंग चौकी केपी सिंह का कहना है कि मकर संक्रांति पर हाइवे को जाम मुक्त रखने के मकसद से तैयारी पूरी की हुई हैं। बाहरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बुलाने के साथ ही स्याना चौराहा समेत सभी जाम संभावित प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहेगी।
- जाम लगने पर आवागमन के दौरान ये सावधानी बरतें
स्याना चौपला और बदरखा मोड़ पर जाम लगने की स्थिति में नगर के महमाई रोड और अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर होकर छोटे वाहन निकाले जा सकते हैं। पुराने दिल्ली रोड का आवागमन बंद होने से दिल्ली रोड पर जाने वाले वाहन दौताई वाया अठसैनी अथवा पलवाड़ा मार्ग से बुलंदशहर रूट पर कुटी-वैट मार्ग से होकर जाम के झाम से बचकर निकल सकते हैं।
एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि पुलिस से हाइवेे पर जाम से निपटने और गंगा भक्तों की सुविधा के लिए पालिका स्तर से सभी जरूरी व्यवस्था पूरी करा ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें