एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोहरा रोकने लगा ट्रेनों की रफ्तार

Updated Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोहरा रोकने लगा ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

- हापुड़ स्टेशन आने वाली अधिकांश ट्रेन देरी से पहुंचीं
- आला हजरत रही आठ घंटे लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोहरे ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने लगा है। बृहस्पतिवार को भी हापुड़ स्टेशन आने वाली अधिकतर ट्रेन देरी से पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे व बरेली से भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत आठ घंटे देर से पहुंची। सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे, फैजाबाद से पुरानी दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस दो घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ सवा दो घंटा, प्रतापगढ़ से पुरानी दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, सुल्तानपुर से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट, मुरादाबाद से आनंद विहार जाने वाली मेमू सवा तीन घंटे देर से पहुंची। इसके अलावा बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इसके कारण ठंड में यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें