मौसम ने फिर बदली करवट, 23 ेडिग्री पहुंचा जिले का तापमान
हापुड़। मौसम का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। चिकित्सक लोगों को सुबह और रात की सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
दो दिन से आसमान में बादलों के चलते जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक बना हुआ था। सर्दी के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। बृहस्पतिवार को चटक धूप खिलते ही मौसम ने फिर करवट बदल दी। अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री तक पहुंच गया।
हालांकि ठंडी हवाओं से लोग परेशान परेशान। मौसम का यह उतार चढ़ाव लोगों के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा. योगेश का कहना है कि लोग सुबह और रात की सर्दी से बचें, जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।