हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 37 टेंडर वोट डाले
हापुड़। कचहरी में हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगा। 830 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। शुक्रवार को 37 टैंडर वोट डाले गए।
हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशी अधिवक्ताओं का रुझान अपनी ओर कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो शनिवार को ही तय हो पाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी टीडी वर्मा ने बताया कि इस चुनाव में कुल 830 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार को 37 अधिवक्ताओं ने अपनी टेंडर वोट डाले। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसके एक घंटे बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा, शाम को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
-यह प्रत्याशी हैं मैदान में-
पद प्रत्याशी
अध्यक्ष धर्मपाल सिंह तोमर, ऋषिपाल वरुण
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनाम सिंह, बीनू जैन
कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश कुमार कैन, सतेंद्र कुमार गौड,
राजीव कुमार गोस्वामी
सचिव संदीप कुमार त्यागी, मोहम्मद शाहिद
सह सचिव (प्रशासन) संजीव कुमार, उदित कुमार,
सौरभ कुमार गौड
सह सचिव (पुस्तकालय) बब्लू सैनी, अमरेश कुमार
कोषाध्यक्ष अजय सैनी, नवनीत सहलौत
कनिष्ठ सदस्य के लिए
दुलीचंद पुष्कर, हिमांशु कौशिक, डा.स्वाति गर्ग, रमन कुमार त्यागी, अंकुर शर्मा, विजय पाल सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, दिलशाद मलिक, चौधरी पंकज कुमार, गौरव शर्मा, कुमकुम सागर।