पहली बार मतदान कर उत्साहित दिखे युवा
- कहा विकास की भागीदारी में हम भी शामिल
हापुड़। प्रथम चरण के चुनाव में बुधवार को जिले के युवा मतदाताओं ने जमकर जोश दिखाया। पहली बार मतदान करने आए युवक व युवतियां काफी उत्साहित दिखाई दिए।
ईमानदार व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले उम्मीदवारों को युवा मतदाताओं ने अपनी कसौटी के मापदंड पर जांचा परखा और खरे उतरने वाले प्रत्याशियों को ही वोट देने में प्राथमिकता दी। बुधवार सुबह सात बजे से ही युवा मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे। पहली बार वोट डालने की खुशी मतदाताओं के चहरे पर साफ नजर आई। इस दौरान मतदाताओं का कहना है कि आज वह भी विकास की भागीदारी में शामिल हो गए है। उन्होंने मतदान किसी प्रत्याशी को नहीं बल्कि हापुड़ के विकास को दिया है।
पहली बार मतदान करने आए मोहम्मद आसिफ का कहना है कि आज उसने पहली बार मतदान किया है। मताधिकार का प्रयोग करते समय काफी अच्छा लगा। यदि सभी मतदाता जागरुक होकर मतदान करें तो देश और प्रदेश की तकदीर बदल सकती है।--फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-04
मजीदपुरा निवासी सिमरन का कहना है कि पहली बार मतदान करने में काफी संतोष मिला। मतदान कर ईमानदार और निष्पक्ष छवि के प्रत्याशी का चयन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।-फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-05
साजिया का कहना है कि उसने पहली बार ही मताधिकार का प्रयोग किया है। उसे उम्मीद है कि जितनी उम्मीद के साथ उसने प्रत्याशी के पक्ष मेत्र्ं मतदान किया है। प्रत्याशी भी उसी तरह से क्षेत्र का विकास करने में भूमिका निभाएगा।--फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-06
तुशांगी का कहना था कि पहली बार अपने मत का प्रयोग कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने स्वतंत्र होकर अपने मत का प्रयोग किया है।--फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-11