एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपराधियों से भयभीत उद्यमियों ने पलायन करने की दी चेतावनी

Updated Mon, 05 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अपराधियों से भयभीत उद्यमियों
विज्ञापन
विज्ञापन

ने पलायन करने की दी चेतावनी
- मसूरी-गुलावठी रोड के उद्यमियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मसूरी-गुलावठी मार्ग पर स्थित उद्योगों के मालिकों ने क्षेत्र में आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं और उत्पीड़न से त्रस्त होकर पलायन की चेतावनी दी है। उद्यमियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कलक्ट्रेट पहुंचे एमजीआर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि एक ओर तो मुख्यमंत्री इंवेस्टर मीट के माध्यम से उद्योगों को हापुड़ में लाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र के उद्यमियों में असुरक्षा की भावना है। उद्यमियों ने कहा कि हाल ही में कुछ स्थानीय लोगों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएन मिश्रा के खिलाफ झूठी एफआईआर करा दी। जबकि ये लोग खुद क्षेत्र में गुंडागर्दी करते हैं। ट्रकों से सामान, डीजल चोरी के साथ कर्मचारियों से आए दिन लूट हो रही है। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के उद्यमियों में असुरक्षा की भावना है और सभी पलायन के बारे में सोच रहे हैं। ज्ञापन देने के बाद उद्यमी एसपी कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार गर्ग, रवि चतुर्वेदी, निरंजन सिंह, हाजी रियाजुद्दीन, संजीव शर्मा, अशोक चौधरी, भूपेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें