एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छावनी, गोयल गुट के गठजोड़ से मिली बड़ी सफलता

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छावनी, गोयल गुट के गठजोड़ से मिली बड़ी सफलता
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़। श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में इस बार छावनी व गोयल गुट ने एक साथ मिलकर मैदान मार लिया है, दूसरे गुट को परास्त कर 48 पद व कमेटी के 45 पदों पर परचम लहराया है। इस गठजोड़ की सफलता पर पदाधिकारी फूले नहीं समा रहे हैं।
वर्ष 2016 में हुए श्री शिक्षा प्रसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में छावनी वाले गुट ने परचम लहराया था। इसमें सतेंद्र कुमार छावनी वालों को सचिव चुना गया। उनके कार्यकाल में कालेज का कायाकल्प हुआ, शिक्षा का माहौल भी सुधरा। परंतु वर्ष 2018 में सचिव पद पर रहते हुए उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद हाल ही में संपन्न हुए चुनाव से पूर्व शहर के कुछ जिम्मेदार लोगों के प्रयास द्वारा छावनी वाला गुट व गोयल गुट ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि गुट का नाम गोयल गुट ही रखा गया। इसका परिणाम यह हुआ कि श्री शिक्षा प्रसार समिति के 8 मुख्य पदों में से सात पर गोयल गुट का परचम लहराया।
साथ ही सदस्य कमेटियों के 40 पदों में से भी 37 पर जीत दर्ज की। इसमें सतेंद्र कुमार छावनी वालों के पुत्र अमित अग्रवाल जोनी को सह सचिव के पद पर भारी मतों से जीत मिली है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें