एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लिफ्ट देकर हापुड़ के जूता व्यापारी को लूटा

Hapur Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गढ़मुक्तेश्वर। जेपीनगर से वसूली कर लौट रहे जूता व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश व्यापारी को बांधकर मध्य गंगनहर पटरी पर फेंक गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ के पन्नापुरी निवासी विकास पुत्र हरशरण अग्रवाल जूते का कारोबार करता है। बताया गया है कि वह शनिवार को जेपीनगर के धनौरा से नगदी लेकर लौट रहा था। उसने ब्रजघाट में उतरकर गंगा स्नान किया और शाम पांच बजे गंगा पुल के पास हापुड़ आने के लिए साधन का इंतजार करने लगा। तभी इंडिगो सवार दो युवकों ने विकास को लिफ्ट दे दी। गांव अठसैनी के पास कार मध्य गंग नहर पटरी की ओर मुड़ गई। तभी कार सवारों विकास तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और उससे 35 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी को नहर पटरी पर फेंककर कार सवार भाग गए। किसी तरह मुक्त होकर विकास ने थाना सिंभावली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

महिला से लूटपाट कर रहा बदमाश पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरारेती शुक्रवार रात महिला से गन प्वाइंट पर लूटपाट कर रहे छह बदमाशों एक को लोगों ने दबोचा लिया। पकड़े गए लुटरों को पुलिस को सौंप दिया गया है। मोहल्ला मीरारेती निवासी रामू केवट की पत्नी नंदरानी रात में करीब डेढ़ बजे किसी काम से घर से बाहर निकली। तभी छह बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने नंदरानी से सोने की अंगूठी, कुंडल और पाजेब लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट की, शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई। लोगों ने लुटेरों को पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें