एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

Hapur Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिलखुवा। छिजारसी में रविवार दोपहर ग्राम समाज की जमीन की जांच करने पहुंचे तहसीलदार के सामने लोग बिफर पड़े। करीब 50 लाख की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने मामले में एक एसडीएम, कानूनगो और पटवारी पर मामले संलिप्त होने का आरोप भी लगाया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छिजारसी के एक दलित ग्रामीण ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों से सांठगांठ कर खसरा नंबर 687 की करीब सवा बीघा भूमि अपने नाम दर्ज करा ली है। एनएच-24 के किनारे स्थित ग्राम समाज की इस भूमि की कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए 5 अप्रैल को मुकदमा भी डाला गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जांच में तहसील के अधिकारी घपला करते हैं। जांच को पहुंचे तहसीलदार उदयवीर को चेतावनी देते हुए कहा कि मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री के दरबार तक जायेंगे।
वहीं तहसीलदार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रदर्शन में ओमपाल, आलोक, कालू, विमल, लख्मी, दिनेश, योगेश शर्मा, संदीप, सोमबीर, ओमपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें