एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूल का लेंटर गिरा शिक्षक का सिर फूटा

Hapur Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हापुड़। गढ़ गेट स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के कमरे की जर्जर छत के लेंटर का एक टुकड़ा बृहस्पतिवार को उखड़ कर प्रधानाध्यापक कालू सिंह के सिर पर गिरा। इससे वह घायल हो गए। शिक्षक को घायल देख बच्चे घबरा गए और बैग लेकर भाग खड़े हुए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ गेट पुलिस चौकी के पास स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के इस विद्यालय के एक कक्ष में बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त प्रधानाध्यापक कालू सिंह को नहीं पता था कि उनके सिर पर ही लेंटर का टुकड़ा गिरने वाला है। अचानक लेंटर का टुकड़ा सीधा उनके सिर पर आकर गिरा। शिक्षक को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद शिक्षक को छुट्टी दे दी गई। वहीं बच्चों में डर का यह आलम था कि उन्होंने कमरे में बैठकर पढ़ने से इंकार कर दिया और शिक्षकों ने भी उस कमरे में बैठकर पढ़ाने का दबाव नहीं दिया। गौरतलब है कि विद्यालय के अधिकांश कमरों की हालत बरसात के बाद से ही जर्जर है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें