पिलखुवा। एनएच-24 पर सोमवार तड़के मारवाड़ पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में 2 महिलाओं सहित 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर तीन घंटे भीषण जाम लगा रहा।
सोमवार सुबह 4 बजे पीलीभीत डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर मारवाड़ पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में संजय, सुधीर, प्रदीप, रिंकू, राकेश, ऊषा और ममता पीलीभीत घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटवाया गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई। जाम में फं से वाहनों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे क्षतिग्रस्त रोडवेज बस हटने के बाद यातायात शुरू हो सका। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सड़क दुर्घटना होने के कारण जाम लगा था। आरोपी ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।