हापुड़। अब वह दिन दूर नहीं जब जनपद के किसान बीज, दवा विक्रेताओं की कुंडली घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। शासन स्तर से वेबसाइट लॉच हो चुकी है, जल्द ही साइट पर दुकानदारों के लाइसेंस, बीज, खाद, दवा का स्टॉक संबंधी समस्त जानकारी ऑनलाइन कर दी जाएगी।
प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की मुहीम शुरू कर दी है। शासन स्तर से कृषि विभाग की हाल में लॉच हुई वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.फॉरमर.जीओवी.इ पर किसान घर बैठे खाद, बीज विक्रेताओं के लाइसेंस की जानकारी, बीज, दवाओं का ब्रांड, दाम, आदि की जानकारी आसानी से ले सकेंगे। वेबसाइट पर केवल वैध दुकानदारों की सूचना ऑनलाइन की जायेगी। जनपद में अवैध तरीके से दवा, बीज की बिक्री करने वाले दुकानदारों को इस वेबसाइट में ब्लैक लिस्ट में डाला जायेगा।
उप कृषि निदेशक सीएल यादव ने बताया कि हापुड़ में भी यह वेबसाइट लांच हो चुकी है।