एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क हादसों में 2 की मौैत, 5 घायल

Hapur Updated Fri, 08 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गढ़मुक्तेश्वर। अलग- अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप में घायल हो गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव माकड़ी थाना स्याना जनपद बुलंदशहर निवासी तेजपाल का बेटा अतुल (24) दिल्ली की एक आइस फैक्ट्री की गाड़ी पर ड्राइवर था। वह बुधवार को गांव के ही अभिषेक पुत्र रमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे गढ़-बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव सालारपुर- पलवाड़ा मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप में घायल हो गया। दूसरी ओर गढ़-मेरठ मार्ग स्थित गांव नानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सलीम अंसारी (25) पुत्र कलुवा खां निवासी दौताई की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना गढ़ में स्याना चौपला पर अधर में अटके ओवरब्रिज पर हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे मेरठ से लौटते समय कार को डग्गामार बस ने साइड मार दी।
इस हादसे में कार सवार लोकेश, उसका चाचा जयपाल और चालक नितिन निवासी औरंगाबाद घायल हो गए। चौथी घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे गढ़ में पर्यटन विभाग के राही होटल के सामने हुई। यहां संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में सोनू और उसका मामा हरपाल निवासी धनौरा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें