एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धौलाना में कब्रिस्तान पर कब्जे पर देर रात हंगामा

Hapur Updated Thu, 19 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना । पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर देर रात कब्रिस्तान पर कब्जे की भनक लगते ही लोगों ने थाना घेर लिया। पुलिस ने कब्जा करने पहुंचे दो प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा ट्रक और जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया। देर रात करीब दस बजे दो प्रापर्टी डीलर पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर शिवाजी एंकलेव के सामने स्थित कब्रिस्तान पर कब्जा करने पहुंचे।
ट्रक और जेसीबी कब्रिस्तान पर भराव कर रही थीं। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने इस कार्रवाई कोे देख लिया। देखते ही देखते मौके पर लोग जुट गए। और लगभग 300 की भीड़ ने थाने का घेराव कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हंगामे की स्थिति को संभालते हुए तत्काल कब्जे को रुकवाकर दो प्रापर्टी डीलर यूनुस और अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर धारा 123 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि कब्जे में प्रयुक्त एक ट्रक और एक जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें