एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर गरजी जेसीबी

Hapur Updated Sat, 24 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिलखुवा। गांधी कालोनी में शुक्रवार को पालिका की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान व्यापारी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी झड़पें हुईं। पीड़ित लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उनके वैध कागजातों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से उनके भवन धराशाई कर दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बिरेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह व कर्मचारी भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे गांधी कालोनी स्थित सत्यम सिनेमा के सामने मनोज गोयल उर्फ नीटू गोयल के प्रतिष्ठान पहुंचे । यहां बिरेश्वर सिंह के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने दो जेसबी के माध्यम से दीवारों और क्रंकीट पिलरों को ढहाना शुरू कर दिया । इसी बीच मनोज गोयल व उनके समर्थक कुछ व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल ने विरोध किया। इस पर नायब तहसीलदार ने शासन के आदेश पर हो रही कार्रवाई में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो वे शांत हो गए। प्रशासन ने मनोज गोयल के अलावा युनूस का मकान पूरी तरह से ढहा दिया । साथ ही आशु, यामीन, सलीम और यामीन की पानी की हौदिया तोड़ दी। । हालांकि मौके पर मौैजूद पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश कोरी प्रशासन की कार्यवाही से नाराज दिखाई दिए ।
उनका कहना था कि उन्होंने प्रशासन को पालिका की कुछ भूमि को कब्जा धारकों से मुक्त कराने को लिखकर दे रखा है किंतु प्रशासन ने आज उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें