एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ठेला लगाने से रोकने पर वकील से मारपीट

Hapur Updated Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हापुड़। नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी एक वकील ने अपने पिता की दुकान के बाहर ठेला लगाने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अधिवक्ता से मारपीट के बाद युवकों ने दुकान में घुसकर गल्ले से 4500 रुपये भी निकाल लिए। वकील ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी प्रकाश चंद सागर एडवोकेट हैं। उनके पिता की गढ़ चुंगी पर रेत की दुकान है। दुकान के बाहर एक युवक अंडे का ठेला लगाता है। अधिवक्ता दुकान के सामने ठेला लगाने का विरोध कर रहे थे। 22 अगस्त को ठेल लगाने वाला युवक तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट करने लगा। अधिवक्ता के साथ मारपीट के बाद युवकों ने गल्ले से 4500 रुपये निकाल लिए और धमकी देकर निकल भागे। इस मामले की शिकायत वकील ने देहात थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित अधिवक्ता परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दुकान के बाहर से ठेला हटाने की मांग की है। एसपी ने उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें