पिलखुवा/धौलाना। शराब के खिलाफ मंगलवार को आधी आबादी का गुस्सा फूट पड़ा। पति के शराब पीने से परेशान महिलाओं ने जमा होकर अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके पर जमकर बवाल किया। महिलाओं ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की। ठेके पर मौजूद सेल्समैनों ने विरोध किया तो महिलाओं से उनकी मारपीट हो गई। गुस्साई महिलाओं ने ठेके पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका फूंके जाने से हंगामा मच गया। आग लगाने के बाद भी महिलाएं पीछे नहीं हटीं और वहीं हंगामा एवं प्रदर्शन करती रहीं। सेल्समैनों की ओर से कोतवाली में पांच महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने गांव में ठेका नहीं चलने देने का ऐलान किया है।
फगौता गांव में एक्यूरेट फूड बिवरेज प्राइवेट लिमिटेड का अंग्रेजी और देशी का ठेका पास में ही है। मंगलवार को गांव की महिलाएं एकत्र होकर दोनों दुकानों पर पहुंची और मारपीट करते हुए दोनों दुकानों के सेल्समैन मनोज एवं मनीष निवासी फगौता को दुकान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान और देसी शराब के ठेके में जमकर तोड़फोड़ कर शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। महिलाओं ने दोनों दुकानों का सामान फेंकने के बाद पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। देखते-देखते दोनों ठेके फुंक गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सख्ती करने की कोशिश की लेकिन भड़की महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाएं डेढ़ घंटे तक हंगामा एवं प्रदर्शन करती रहीं। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान ऐलान किया कि वह दोबारा गांव में शराब की दुकानें नहीं खुलने देगीं। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि घायल सेल्समैन मनीष एवं मनोज की ओर से पांच महिलाओं समेत 15 के खिलाफ तहरीर दी गई है।
भट्ठी पर तैयार हो रही थी शराब एक गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर में आबकारी और पुलिस टीम ने छापामारी कर देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शराब बनाने की वाली सामग्री और उपकरणों के साथ एक को दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक विशाल भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तैयार शराब के साथ ही बड़ी मात्रा में लहन, शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री तथा उपकरण बरामद किया गया है। वहीं दूसरी ओर सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा कोठी में मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर 35 पव्वों के साथ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि हरौड़ा कोठी निवासी मुकेश कुमार को जेल भेजा गया है।
ठेका फूंककर ग्रामीणों ने कानून हाथ में लिया है। यह किसी कीमत पर बर्दश्त नहीं किया जाएगा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कंहई सिंह यादव, एसडीएम धौलाना
ठेका फूंके जाने से करीब चार लाख रुपये कीमत की शराब बर्बाद हो गई। इसके अलावा फर्नीचर का नुकसान अलग है। मामले से कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
सतेंद्र नेगी, एरिया इंचार्ज एक्यूरेट फूड बिवरेज कंपनी