एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीपावली से पहले मिलावट पर प्रहार

Hapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा। दिवाली के मद्देनजर मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री बेचने तथा घटतौली करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गई है। खाद्य निरीक्षक और बाट-माप निरीक्षक के साथ एसडीएम ने सिंभावली समेत गढ़ में कई दुकानों पर छापामारी की। एसडीएम ने कई दुकानों से मिठाई से सैंपल लिए।
दिवाली के दौरान मिठाइयों में बड़े पैमाने पर मिलावट की जाती है। मिलावटखोर सिंथेटिक दूध, मावा और पनीर में मिलावट कर धंधा चमका रहे हैं। सोमवार को एसडीएम शमशाद हुसैन के नेतृत्व में अभियान चलाकर छापामारी की गई। भनक लगते ही गढ़, ब्रजघाट, डेहरा कुटी, बहादुरगढ़, सिंभावली, बक्सर समेत क्षेत्र की मिठाई की दुकानों में हड़कंप मच गया। अधिकांश व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए। खाद्य निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि सिंभावली और गढ़ में 6 दुकानों से मिठाई के नमूने लिए गए हैं। कई दुकानों पर घटतौली के मद्देनजर बाट-तराजू की जांच भी कराई गई। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

पिलखुवा में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार शाम बस स्टैंड के पास मिठाई की दुकान पर छापा मारा। कई दुकानों के संचालक अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
सोमवार शाम 7 बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव एसडीएम कन्हई सिंह यादव के साथ पिलखुवा बस स्टैंड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। अधिकारियों ने बर्फी के सैंपल लिए और अच्छी गुणवत्ता की मिठाई बेचने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें