एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संभल और लखनऊ की घटना के बाद जिले भर में हाई अलर्ट

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुलन्दशहर रोड पर ए एस पी को जानकारी देते सी ओ - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

Next Article

संभल और लखनऊ की घटना के बाद जिले भर में हाई अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में संभल और लखनऊ में हिंसा के बाद अलर्ट पर चल रही जिले की पुलिस भी सतर्क हो गयी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहने के साथ जगह जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रही और अधिकारी पूरे क्षेत्र के बारे में जानकारी करते नजर आए।
नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध के चलते प्रदेश भर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लेकिन लखनऊ और संभल में अलर्ट के बावजूद हुई हिंसा के बाद जिले की पुलिस भी सतर्क हो गयी है। बृहस्पतिवार को संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गयी। चौराहों पर पुलिस तैनात रही। इसके बाद दिन ढलते ही पुलिस ने शराब के ठेकों और बाजारों में गश्त कर संदिग्ध लोगों की जांच की। जगह जगह जमा लोगों को धारा 144 के संबंध में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त होती रही। अधिकारी भी अलर्ट को लेकर पल पल की जानकारी लेते नजर आए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए गए।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें