एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैनबसेरे में घुसे शराबी ने किया हंगामा

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रैनबसेरे में शराबी ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे स्टेशन स्थित रैनबसेरे में बुधवार शाम को एक शराबी ने घुसकर हंगामा काटा। शराबी ने एक गरीब महिला से अभद्रता भी की। पालिका कर्मचारियों के विरोध करने पर शराबी भाग गया। पालिका ईओ ने डीएम को पत्र लिख कर सुरक्षा की मांग की है।
नगर पालिका ने निराश्रितों का सर्दी से बचाव के लिए ईदगाह, रेलवे स्टेशन, नगर पालिका परिसर व रोडवेज अड्डे पर रैनबसेरे बनाए गये हैं। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन स्थित रैनबसेरे में बुधवार शाम को एक शराबी घुस गया। शराबी रैनबसेरे में आराम कर रही एक महिला से अभद्रता करने लगा। पालिका कर्मचारी के विरोध करने पर उससे भी अभद्रता करने लगा। इससे दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई। पुलिस को सूचना देने पर शराबी वहां से रफूचक्कर हो गया। सूचना पाकर नगर पालिका अफसर भी मौके पर पहुंच गये। ईओ जेके आनंद ने जिलाधिकारी अदिति सिंह को पत्र लिखकर रात में रैन बसेरे के आसपास पुलिस सुरक्षा की मांग की है। जिससे किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो। निराश्रित लोगों को भी असामाजिक तत्वों की वजह से परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें