एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर

ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 10 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन

Next Article

कर्मचारियों की कमी के चलते मेरठ से खुर्जा की ओर जाने वाली केएम पैसेंजर अब सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी। यह ट्रेन हापुड़ से सुबह 11:30 बजे खुर्जा के लिए रवाना होती है जबकि 2:45 बजे हापुड़ से मेरठ के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन के इस फैसले से दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है। मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग पर खुर्जा-मेरठ पैसेंजर के अलावा संगम एक्सप्रेस और आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होता है।

इन दिनों रेलवे कर्मचारियों की कमी से स्थानीय प्रशासन जूझ रहा है। इसके चलते ही रेलवे प्रबंधन ने सप्ताह के शनिवार और रविवार को मेरठ से खुर्जा के बीच चलने वाली खुर्जा-मेरठ पैंसेजर ट्रेन को नहीं चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे प्रशासन के इस फैसले से रेलवे को भी नुकसान होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन को चलाने के लिए कर्मचारियों ने ड्यूटी करने से मना कर दिया है। इसलिए इस ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि केएम ट्रेन को सप्ताह के शनिवार और रविवार को निरस्त करने का आदेश उच्चाधिकारियों से मिल चुका है। यह ट्रेन कितने समय के लिए निरस्त रहेगी। इस बारे में उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें