हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि 18 अक्तूबर को समाज कल्याण, विकलांग और प्रोबेशन विभाग की सभी पेंशनें, छात्रवृत्ति, शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक व माध्यमिक (कन्याविद्या धन, टेबलेट व लैपटाप), व्यवसायिक शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता तथा खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर शुक्रवार को कृषि विभाग, केसीसी कार्ड, खाद, बीज, पशु पालन, मत्स्य विभाग, नलकूप, उद्यान विभाग, लघु सिंचाई तथा गन्ना विभाग की समीक्षा होगी। 20 अक्तूबर शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक एवं आर्थिक गणना की समीक्षा तथा 21 अक्तूबर रविवार को ग्राम्य विकास अभिकरण के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग, मनरेगा एवं अन्य योजनाएं, सिंचाई, विद्युत विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना की प्रगति पर समीक्षा की जाएगी। गौरतलब हो कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर 18 अक्तूबर को होने वाली बैठक के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जबकि शेष विभागों को बैठक के संबंध में पत्र जारी कर दिए गए हैं। आवश्यक कार्य के चलते आगे की तिथियों में फेरबदल की बात कही जा रही है।