एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवाद में मिलर्स पर फायर झोंका

Hardoi Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में शनिवार को धान खरीद करने आए राइस मिलर्स और कमीशन एजेंट के बीच विवाद होने लगा। कमीशन एजेंट के बेटे ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से राइस मिलर्स पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। घटना से मंडी में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। राइस मिलर्स की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में सुशील कुमार व विमल कुमार की राईस मिल है। शनिवार की सुबह राइस मिल मालिक विमल गुप्ता गल्ला मंडी में धान की खरीद को लेकर कमीशन एजेंट महेश गुप्ता की फर्म पर पहुंचे और खरीदारी को लेकर दामों का मोलभाव किया। भाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी बीच महेश का बेटा सुमित गुप्ता भी मौके पर आ गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुमित ने विमल के ऊपर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। गनीमत थी कि विमल बैठ गए, जिससे वह बालबाल बच गए। घटना से मंडी में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मंडी से निकल गए। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि सुमित गुप्ता सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए। इस बाबत आरोपी से बात करने की कोशिश की गई, पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें