हरियावां। प्राथमिक स्कूल अरुआ में टीचर की पिटाई से छात्रा घायल हो गई। छात्रा की मां ने टीचर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
अरुआ निवासी सीताराम की पत्नी कमलेश ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री नीलम को प्राथमिक विद्यालय अरुआ की टीचर ने पीटा। जिससे उसके हाथ के अंगूठे में फैक्चर हो गया। उसने बताया कि उसकी पुत्री स्कूल मेें कक्षा दो की छात्रा है। शुक्रवार को वह टीचर से अवकाश मांगने गई थी। इस पर टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ के अंगूठे में चोट आई है। उसने टीचर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस बाबत एसओ मुनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कछौना थाने में भी एक स्कूल की छात्रा ने तहरीर देकर टीचर पर पीटने का आरोप लगाया। उधर, टीचर ने आरोप को गलत बताया।