हरदोई। जिले में बड़ी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अब क्राइम ब्रांच के पास अत्याधुनिक संसाधनोें से लैस कमांडो टीम रहेगी, जो मौके पर पहुंच कर अपराधियोें की गतिविधियों पर अंकुश लगाएगी।
ज्ञात हो कि बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले स्वेट के नाम से विशेष पुलिस टीम का अलीगढ़ में गठन किया गया था। उसके उपरांत आगरा में टीम बनाई गई। अब पूरे प्रदेश में गठित क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल टीम रहेगी। जिले में भी इस टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्यों को अत्याधुुनिक हथियारों के साथ साथ अन्य संसाधनों से लैस किया गया है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि टीम में प्रशिक्षित कमांडो होंगे, जो किसी भी घटना का सामना करने के लिए सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि स्पेशल टीम का प्रयोग क्राइम ब्रांच विशेष परिस्थितियों में करेगी।