हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में एक महिला से बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर व पैसा लूट लिया और फरार हो गए। कोतवाल ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।
बेहबा गोकुल क्षेत्र के ग्राम नगरा निवासी मधुपाल पत्नी मनोज पाल कोतवाली शहर के सिविल लाइन निवासी चंद्रपाल के घर में किराए पर रहती हैं। उसका पति ट्रक चालक है। गुरुवार को वह अपने पुत्र दिव्यांशु के साथ दवा लेने गई थी। घर वापस आते समय पिहानी चुंगी के पास पेट्रोल पंप के पास गली में दो बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखा कर पर्स छीन ली। इसके अलावा उसके सोने के कुंडल, सोने की चेन, मोबाइल आदि भी ले लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये थे। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि महिला के साथ घटना तो हुई। बदमाश पैदल ही थे और महिला के जेवर आर्टिफिशियल थे।