एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘ब्राह्मणों का हित केवल सपा में है’

Hardoi Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। गौरिया गांव में ब्राह्मण समाज की बैठक के दौरान ब्राह्मणों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हम देश की राजनीति बदलने में सक्षम हैं, इसके लिए बस एक मंच पर आकर सही दल को समर्थन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता बुद्ध प्रकाश अवस्थी ने कहा कि परशुराम जयंती का अवकाश मुलायम सिंह ने घोषित किया। इससे पहले किसी भी दल ने ऐसे निर्णय नहीं लिए थे। उन्होंने कहा कि समाज का हित केवल सपा में है। रामशंकर शुक्ला ने कहा कि हम सब एक जाएं तो देश का नक्शा पलट सकते हैं। एक राय होकर हमें अपने हितों की लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान लोगों से आगामी 12 मई को लखनऊ में होने वाले सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में कुंज बिहारी अवस्थी, कुशी बाजपेयी, प्रवीण द्विवेदी, पुन्नू द्विवेदी, रामसागर, विवेक, विमल शुक्ला और विनोद मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें