एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पार्टियों के दबाव ने कुंद की अफसरों की कलम

Hardoi Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। केस 1- एसपी ने एसओ पिहानी विजय यादव को हटा कर क्राइम बांच के बृजेश त्रिपाठी को तैनात किया था, पर उनको कुछ घंटों के उपरांत राजनीतिक दबाव में निर्णय बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2- सीएमओ अनुराग भार्गव को निरीक्षण के दौरान पीएचसी बावन की एएनएम एक माह से अनुपस्थित मिलीं, पर राजनीतिक दबाव से वह कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
केस 3- बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप सचान को ड्रेस वितरण में भारी खामियां मिलीं, मगर एक भी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

जिले में यह तो बानगी है लगभग हर विभाग के अधिकारियों को अपना निर्णय राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण बदलना पड़ता है।
कार्रवाई करने से पूर्व ही उन पर इतना ज्यादा दबाव बन जाता है कि उनकी कलम कार्रवाई के लिए चल नहीं पाती। इससे विभाग में अनुशासन कायम रखना अफसरों को मुश्किल हो रहा, जिसका असर विभागीय कार्यों पर पड़ रहा है। अफसरों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ा रहा है। इससे विभागों की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बाबत सीएमओ डा. अनुराग भार्गव ने खुद मना कि अनुपस्थित एएनएम पर कार्रवाई आसन नहीं दिखता, जो अफसरों की मनोदशा को प्रदर्शित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें