एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

10 मिनट भी नहीं मिलती बिजली

Hardoi Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाहाबाद। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या गहराती जा रही है। रात हो या दिन लोगों को बिजली के दर्शन ही नहीं होते, जबकि शासन ने 10 घंटे आपूर्ति का फरमान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सारा दिन बिजली गुल रही। कुछ यही हाल सोमवार को भी रहा। मंगलवार को बिजली न आने से लोग पूरे दिन परेशान रहे। लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठीक कराने हेतु जब विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को फोन किया जाता है, तो सबके फोन स्विच आफ रहते हैं। यदि कभी कभार घंटी पहुंची तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। इधर, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की हालत नगर की अपेक्षा और भी बदतर है। शिकायत हेतु सपा विधायक बाबू खां से जब संपर्क साधा गया तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें